28 Mar 2024, 18:59:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दुती को स्वर्ण, लेकिन विश्व चैंपियन बनने का सपना टुटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 12:28AM | Updated Date: Sep 6 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटियाला। स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने यहां इंडियन ग्रां प्री-6 में गुरुवार को 100 मीटर की रेस तो जीत ली लेकिन वह एक बार फिर विश्व चैंपियनशिप का क्वालीफिकेशन मार्क नहीं हासिल कर सकीं। दुती ने हाल में लखनऊ में आयोजित 59वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर की दौड़ जीती थी लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप का क्वालीफिकेशन मार्क नहीं हासिल कर पायी थीं। ओड़िशा की दुती चंद ने लखनऊ में 100 मीटर की रेस पूरी करने में 11.38 सेकेंड का समय लिया था जबकि पटियाला में उन्होंने 11.43 सेकेंड का समय लिया। वह 11.26 सेकेंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पायीं।
 
विश्व चैंपियनशिप के लिए 11.24 सेकेंड का क्वालीफिकेशन मार्क है और दुती उसके आसपास भी नहीं पहुंच पायीं। पुरुष तिहरी कूद स्पर्धा में केरल के कार्तिक उन्नीकृष्णन ने एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता अरपिंदर सिंह को हराया और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपनी आखिरी छलांग में 16.69 मीटर की दूरी नापी। उन्होंने पिछले सप्ताह लखनऊ में 16.80 मीटर की दूरी निकाली थी। अरंिपदर 16.35 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगा पाए जबकि लखनऊ में उन्होंने 16.83 मीटर की छलांग लगायी थी। इनमें से कोई भी 16.95 मीटर के विश्व चैंपियनशिप मार्क को हासिल नहीं कर पाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »