29 Mar 2024, 11:34:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुम्बई की एक और रोमांचक जीत, पांडिचेरी को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 4:54PM | Updated Date: May 27 2019 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसुरू। पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग  के पहले सीजन के दूसरे चरण में पांडिचेरी प्रीडेटर्स और मुम्बई छे राजे का सामना हुआ, जिसमें मुम्बई ने 33-29 से जीत हासिल की। मुम्बई की यह सात मैचो में लगातार दूसरी जीत है जबकि पांडिचेरी की यह चौथी हार है। पहले क्वार्टर में दोनों  टीमें 6-6 की बराबरी पर रहीं जबकि दूसरा क्वार्टर मुम्बई ने 10-6 से अपने नाम किया। तीसरा क्वार्टर 7-7 की बराबरी पर छूटा जबकि चौथे क्वार्टर में मुम्बई ने 11 और पांडिचेरी ने 10 अंक बनाए। इस तरह दूसरे क्वार्टर में मिली बढ़त के आधार पर मुम्बई ने दो अंक हासिल किए। रविवार रात खेले गए इस मैच का पहला क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। दोनों  टीमों ने 6-6 अंक हासिल किए। अंक हासिल करने की शुरुआत मुम्बई ने की लेकिन पांडिचेरी ने आगे निकलते हुए एक समय 6-4 की बढ़त हासिल कर ली। मुम्बई ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेते हुए स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी मुम्बई को अंक जुटाने का सिलसिला जारी रहा।

उसने लगातार छह अंक लेते हुए 10-6 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन इसके बाद पांडिचेरी को एक अंक प्राप्त हुआ। पांडिचेरी की टीम हालांकि दो खिलाड़ियों तक सीमित हो गई थी और मुम्बई ने उसे आलआउट कर चार अंक लिए तथा अपनी बढ़त को 14-7 कर लिया। इसके बाद हालांकि पांडिचेरी ने सुधरा हुआ खेल दिखाया और पांच अंक हासिल किए जबकि हाफ टाइम तक मुम्बई की टीम दो ही अतिरिक्त अंक हासिल कर सकी। बावजूद इसके स्कोर 16-12 से मुम्बई के ही पक्ष में रहा। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 7-7 अंक बांटे। बावजूद इसके मुम्बई की टीम 22-19 से आगे रही। पांडिचेरी को दो अंक सुपर टैकल के मिले। महेश एम. फिसल गए और पकड़ लिए गए। चौथे क्वार्टर में पांडिचेरी की टीम आलआउट हो गई। इस तरह मुम्बई की टीम 25-19 से सीधे 28-19 से आगे हो गई। इसके बाद पांडिचेरी ने खूब दम लगाया और लगातार 10 अंक बटोरे लेकिन वह मुम्बई को भी अंक लेने से नहीं रोक सकी। इस तरह तमाम प्रयासों के बावजूद मुम्बई को हार का सामना करना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »