19 Apr 2024, 04:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अडानी की नेटवर्थ एक दिन में 93,065 करोड़ गिरी, अंबानी फिर एशिया के सबसे बड़े रईस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2021 1:12PM | Updated Date: Nov 27 2021 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दो दिन पहले शेयर बाजार में उलट-फेर के बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे बड़े रईस बनने के करीब पहुंच गए थे। उस दिन उनके और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ के बीच महज 0।6 अरब डॉलर का ही अंतर रह गया था। यह अलग बात है कि शुक्रवार को शेयर बाजार (Share Market) में हुई उथलपुथल से अब अंबानी रईसी की दौड़ में अडानी से काफी आगे निकल चुके हैं। स्थिति यह आ गई है कि दोनों की कुल नेटवर्थ के बीच का अंतर अब बढ़कर 13 अरब डॉलर पहुंच गया है। शुक्रवार को शेयर बाजार की भारी उथल-पुथल के बाद अडानी की नेटवर्थ में 12.4 अरब डॉलर यानी करीब 93,065 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण अब वह एशिया में सबसे बड़े रईस की दौड़ में मुकेश अंबानी से काफी पीछे हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 78.1 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि इस साल उनकी नेटवर्थ में 44.3 अरब डॉलर की तेजी दर्ज की गई थी। 
 
दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने शुक्रवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों पर जबर्दस्त असर डाला। सभी शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई, जिससे भारत भी अछूता नहीं रहा। बीएसई सेंसेक्स 1,688 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। यही नहीं, अडानी ग्रुप की सभी 6 लिस्टेड कंपनियों में गिरावट आई। अडानी पोर्ट्स में 5।86 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 5।31 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 1।16 फीसदी, अडानी पावर में 3।52 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 2।31 फीसदी और अडानी टोटल गैस में 2।01 फीसदी की गिरावट आई। नतीजतन गौतम अडानी रईसी की दौड़ में पिछड़ गए। ऐसे में हालिया ब्लबमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी 91।1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। गुरुवार को रिलायंस के शेयरों में 6।10 फीसदी तेजी आई थी। इससे अंबानी की नेटवर्थ 94।78 अरब डॉलर पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर रिलायंस के शेयरों पर भी पड़ा। कंपनी के शेयरों में 3.30 फीसदी की गिरावट आई। इससे अंबानी की नेटवर्थ में 3।68 अरब डॉलर की गिरावट आई। इसके बावजूद वह एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 14.4 अरब डॉलर बढ़ी है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »