29 Mar 2024, 15:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार अबतक के रिकॉर्ड 642 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2021 1:54PM | Updated Date: Sep 12 2021 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 03 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 8.89 अरब डॉलर बढ़कर अबतक के रिकॉर्ड 642.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह में यह 16.7 अरब डॉलर बढ़कर 633.6 अरब डॉलर रहा था।
 
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 03 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 8.21 अरब डॉलर बढ़कर 579.81 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 64.20 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 
 
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.43 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.12 अरब डॉलर हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »