29 Mar 2024, 10:30:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल डीजल में सातवें दिन स्थिरता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2021 11:26AM | Updated Date: Aug 31 2021 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी के वावजूद मंगलवार को लगातार सातवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही। गत मंगलवार को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। 
आज दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.49 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर पर रहा। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते सप्ताह तेजी रही थी। इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को ब्रेट क्रूड 0.71 डॉलर की बढ़त लेकर 73.41 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.47 डॉलर की बढ़त के साथ 69.21 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम—— पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर) 
दिल्ली—————   101.94——————     88.92
मुंबई-—————    107.52——————      96.48
चेन्नई—————- 99.20 -—————--       93.52
कोलकाता———   101.82—————-—     91.98
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »