25 Apr 2024, 20:51:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक महीने से पेट्रोल की कीमतें यथावत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2021 3:32PM | Updated Date: Aug 16 2021 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बीच देश में एक महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत है। तेल विपणन  कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल  101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे  शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है। इंटरनेशनल एजर्नी पर नजर रखने वाला संगठन एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्टेशन का कहना है कि कोविड—19 का फिर से विस्तार घातक हो रहा है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से पुरी दुनिया में तेल की मांग नहीं बढ़ रही है। इसके बाद से ब्रेंट क्रूड टूट रहा है। आज ब्रेट क्रूड 1.05 प्रतिशत गिरकर 69.85 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.11 प्रतिशत उतरकर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।  पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »