20 Apr 2024, 11:37:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Gold के भाव में तेजी, चांदी की चमक भी चढ़ी, जानिए लेटेस्ट दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2021 6:33PM | Updated Date: Aug 11 2021 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के दाम में बुधवार को तेजी का रुख रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 159 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि देखने को मिली। इससे शहर में सोने का रेट 45,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में यानी मंगलवार को सोने का रेट 44,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह चांदी की कीमत में 99 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त देखने को मिली। इससे शहर में चांदी की कीमत 61,250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 61,151 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
 
वैश्विक बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,733 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 23.36 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ''हाजिर बाजार में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली, जैसा कि कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 1,733 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 6.80 डॉलर यानी 0.39 फीसद की बढ़त के साथ 1,738.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 11.20 डॉलर यानी 0.65 फीसद की तेजी के साथ 1,740.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। कॉमेक्स के मुताबिक सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.03 डॉलर यानी 0.14 फीसद की तेजी के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.10 डॉलर यानी 0.41 फीसद की तेजी के साथ 23.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »