19 Apr 2024, 07:41:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 9.42 अरब डॉलर बढ़कर 620 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2021 11:48AM | Updated Date: Aug 8 2021 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 9.42 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर 620.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो इससे पिछले सप्ताह में 611.17 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ो के अनुसार 30 जुलाई को पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 620.57 अरब डॉलर पर पहुंचने में सफल रहा है। इससे पहले 16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 83.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 612.73 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा था।
 
इससे पहले 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.88 अबर डॉलर की वृधि के साथ 611.90 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 30 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 8.59 अरब  डॉलर बढ़कर 576.22 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 7.60 करोड़ डॉलर चढ़कर  37.64 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.15 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर बढ़कर 1.55 अरब डॉलर पर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »