17 Apr 2024, 05:11:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Jeff Bezos के सर से छिना सबसे ज्‍यादा दौलतमंद का ताज, यह शख्‍स बना सबसे अमीर व्यक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2021 3:11PM | Updated Date: Aug 7 2021 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लुइस वुइटन मोएट हेनेसी के अध्यक्ष बर्नार्ड अरनॉल्ट Amazon के संस्थापक Jeff Bezos को पीछे कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार, फ्रांसीसी व्यवसायी LVMH Moet Hennessy Louis Vuitton के अध्‍यक्ष बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 19890 करोड़ डॉलर आंकी गई है। अर्नाल्ट इससे पहले दिसंबर 2019, जनवरी 2020 और मई 2021 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के खिताब से नवाजे गए थे।
 
Forbes real-time billionaires list में नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, बेजोस की कुल संपत्ति 19490 करोड़ डॉलर थी जबकि एलन मस्क तीसरे स्थान पर है। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख मस्क की कुल संपत्ति 185.5 अरब डॉलर आंकी गई है। Forbes real-time billionaires list : बर्नार्ड अरनॉल्ट ने एलन मस्क को पछाड़ दिया था जब कंपनी ने 2021 में पहली तिमाही में 14 यूरो बिलियन का राजस्व दर्ज किया, जो 2020 की पहली तिमाही की तुलना में 32 प्रतिशत बढ़ गया था। LVHM में 70 ब्रांड शामिल हैं, जिनमें लुई वीटन, सेफोरा, टिफनी एंड कंपनी, स्टेला मेकार्टनी, गुच्ची, क्रिश्चियन डायर और गिवेंची शामिल हैं, जिन्हें एलवीएमएच के तहत स्वतंत्र रूप से कंट्रोल और संचालित किया जाता है। Forbes real-time billionaires list दुनिया के सभी शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में अपडेट होती है। इस इंडेक्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव की जानकारी मिलती है। एलन मस्क की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण उनकी संपत्ति लगातार घट रही है। हाल ही में वे इस लिस्ट में पहले स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »