24 Apr 2024, 12:51:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत में डायरेक्ट सैलिंग कारोबार वर्ष 2019-20 में 16776 करोड़ रूपये के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 5:52PM | Updated Date: Jul 20 2021 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय डायरैक्ट सैलिंग कारोबार वर्ष 2019-20 में 28 प्रतिशत की प्रभावशाली वार्षिक वृद्धि के साथ 16776 करोड़ रूपये पहुंच गया जो वर्ष 2018-19 के मुकाबले 3696 करोड़ अधिक है। देश में डायरेक्ट सैलिंग उद्योग की संस्था इंडियन डायरेक्ट सैलिंग एसोसिएशन (आईडीएसएस) की केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा नई दिल्ली में जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा “डायरेक्ट सैलिंग उद्योग देश में लाखों लोगों को स्वरोजगार, अतिरिक्त आय सृजन और स्टार्टअप का अवसर प्रदान कर रहा है। देश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये अनुकूल माहौन तैयार करनाख्वा उनके मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मंत्रालय ने इस सम्बंध में अनेक कदम उठाये हैं तथा डायरेक्ट सैलिंग उद्योग को इसका लाभ उठाना चाहिए“।

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »