29 Mar 2024, 15:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश में जून महीने में 31.13 लाख घरेलू हवाई यात्री, मई की तुलना में 47% अधिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 12:03AM | Updated Date: Jul 20 2021 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। देश में जून महीने में लगभग 31.13 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह आंकड़ा मई में यात्रा करने वाले 21.15 लाख की तुलना में 47 प्रतिशत अधिक है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, अप्रैल में 57.25 लाख लोगों ने हवाई मार्ग से देश के भीतर यात्रा की थी।

डीजीसीए की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो में जून में 17.02 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो घरेलू बाजार का 54.7 प्रतिशत हिस्सा था, स्पाइसजेट ने कुल मिला कर 2.81 लाख यात्रियों के साथ उड़ाने भरीं, जो कुल घरेलू हवाई यात्री का नौ प्रतिशत हिस्सा था। मई में घरेलू हवाई यातायात में गिरावट कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण थी जिसने देश और उसके विमानन क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया था।

जून में एयर इंडिया, गो फर्स्ट (पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था), विस्तारा और एयरएशिया इंडिया ने क्रमश: 5.14 लाख, 2.58 लाख, 2.25 लाख और 1.07 लाख यात्रियों को सफर कराया। महामारी को देखते हुए भारत और अन्य देशों में लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण विमानन क्षेत्र पर काफी प्रभाव पड़ा है। देश में कोरोनावायरस महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद पिछले साल 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानें फिर से शुरू कीं। भारतीय एयरलाइंस को अपनी पूर्व-महामारी घरेलू उड़ानों में से अधिकतम 65 प्रतिशत संचालित करने की अनुमति है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »