29 Mar 2024, 13:54:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Internet Speed में इंडिया फिर पीछे, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देश आगे, देखें पूरी लिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2021 6:05PM | Updated Date: Jul 19 2021 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडिया की मोबाइल और ब्रॉडबैंड स्पीड डिजिटल इंडिया के सपने में बाधा बन रही है। पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें, तो इस साल भारत की मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड मामूली बढ़ी है। Ookla की ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में जून माह में भारत को 137 देशों के बीच 122वां पायदान हासिल हुआ है। जबकि इस लिस्ट में नेपाल और पाकिस्तान जैसे देश भारत से कहीं आगे खड़े नज़र आते हैं। इस साल जून माह में भारत की औसत मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड 17.84Mbps रही है। वही इस दौरान पाकिस्तान 19.61Mbps के साथ 114वें पायदान पर काबिज रहा। जबकि 22.08Mbps के साथ नेपाल को 105वां स्थान हासिल हुआ। नेपाल ने पिछले माह के मुकाबले रैकिंग में 14 पायदान का सुधार किया है।
 
United Arab Emirates 193.51Mbps
 
South Korea 180.48Mbps
 
Qatar 171.76Mbps
 
Norwegian 167.60Mbps
 
Cyprus 161.80Mbps
 
अगर फिक्स्ड इंटरनेट स्पीड की बात करें, तो भारत की जून माह में 181 देशों के बीच 70वीं रैंकिंग रही है। इस दौरान औसत डाउनलोडिंग स्पीड 58.17Mbps रही। जो कि मई माह की 55.65Mbps से ज्यादा है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड की रैकिंग के मामले में नेपाल और पाकिस्तान भारत से पीछे हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान में 164वां स्थान मिला है। जबकि नेपाल 115वें स्थान पर है।
 
Top 5 Fixed Broadband Speeds वाले देश
 
Monaco - 260.74Mbps
 
Singapore - 252.68Mbps
 
Hong Kong - 248Mbps
 
Romania - 220.68Mbps
 
Denmark - 217.18MbpsGlobal Mobile Internet Speed की बात करें, तो June माह में औसत Downloading Speed 55.34Mbps रही। जबकि Uploading Speed 12.69Mbps थी। जबकि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में औसत डाउनलोडिंग स्पीड 106.61Mbps रही। जबकि अपलोडिंग स्पीड 57.67Mbps रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »