23 Apr 2024, 12:28:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2021 11:01AM | Updated Date: Jul 19 2021 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं  किया गया। पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर  रहे। डीजल के दाम लगातार चौथे दिन अपरिवर्तित रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे  शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »