29 Mar 2024, 20:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

9 लाख रुपए दिला सकता है ये 1 रुपए का सिक्का, जानिए तरीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 7:44PM | Updated Date: Jul 18 2021 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली: कहते हैं पैसे कभी खोटे नहीं होते। ये जितने पुराने होते चले जाते हैं, इनकी कीमत उतनी ही बढ़ती चली जाती है। अक्सर हम लेनदेन में इस बात का ध्यान नहीं रख पाते कि कुछ नोट और सिक्के बेहद कीमती होते हैं, जिनके कलेक्शन के बाद में मोटी रकम मिल सकती है। आजकल एंटीक सिक्के और नोट्स का चलन तेजी पर है। कई वेबसाइट पर इन सिक्कों और नोट्स के लाखों रुपए तक मिल सकते हैं।

एक ऐसा ही सिक्का सन 1918 का है। भारत की आजादी से पहले जॉर्ज वी किंग एम्परर 1918 के एक रुपए के ब्रिटिश कॉइन की कीमत 9 लाख रुपए तक लगाई गई है। ई-कॉमर्स साइट Quickr पर ये सिक्के बेचे जा रहे हैं। हालांकि ये सेलर और बायर के बीच हे कि वे किस कीमत पर राजी होते हैं, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि इन सिक्कों की काफी डिमांड है, जिसके लाखों रुपए तक मिल सकते हैं। तो यदि आपके पास 10-15 सिक्के भी हों तो रातोंरात करोड़पति बन सकते हैं।

आपने अक्सर लोगों को वेबसाइटों पर पुरानी चीजें बेचकर करोड़पति बनते देखा होगा। जब चीजें पुरानी हो जाती हैं, तो वे एंटीक श्रेणी में आ जाती हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्च मांग है और इसका बहुत सारा पैसा मिलता है।

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भारत में कई सिक्कों का निर्माण बंद हो गया है, जिससे मौजूदा सिक्कों का मूल्य कई गुना बढ़ गया है। इन दुर्लभ सिक्कों के अलावा, भारत में कई लोग महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की "खरीदारी" करना भी पसंद करते हैं। कई लोग दिवाली और अक्षय तृतीया के मौके पर सिक्के खरीदना पसंद करते हैं।

ई-कॉमर्स साइट Quickr पर महारानी विक्टोरिया के साल 1862 के सिक्के बिक रहे हैं। इस वेबसाइट पर ये सिक्के 1.5 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं। साल 1862 में बना एक रुपये का चांदी का सिक्का दुर्लभ सिक्कों की श्रेणी में आता है। इससे आप 1.5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

यदि आप इन दुर्लभ सिक्कों में से एक के मालिक हैं और इसे पर बेचने के इच्छुक हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर एक ऑनलाइन विक्रेता के रूप में रजिस्ट्रेशन करना होगा। सिक्के की एक तस्वीर पर क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड करें। यदि आप भाग्यशाली हैं, तो खरीदार सीधे आपके संपर्क में आएगा। वहां से आप भुगतान और डिलीवरी की शर्तों के अनुसार अपना सिक्का बेच सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »