20 Apr 2024, 20:43:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिलायंस निपॉन लाइफ ने पॉलिसीधारकों के लिए 306.88 करोड़ रुपए का बोनस किया घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2021 5:37PM | Updated Date: Jul 7 2021 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी रिलायंस निपॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2021 के लिए अपने पॉलिसीधारकों के वास्ते 306.88 करोड़ रुपए का बोनस घोषित किया है। कंपनी ने कहा कि यह बोनस मजबूत आर्थिक प्रदर्शन का प्रमाण है, जिसके तहत कंपनी ने 31 मार्च 2021 तक साल के आखिर में टैक्स का भुगतान करने के बाद 50 करोड़ रुपए जारी किए हैं। घोषणा के मुताबिक, 31 मार्च 2021 तक पॉलिसी के सभी हिस्सेदारों को घोषित हुआ बोनस दिया जा चुका है। प्रत्यावर्ती बोनस के साथ वाली पॉलिसी में यह मृत्यु या मैच्योरिटी के एवज में मुनाफे की सुनिश्चितता को बढ़ाएगा। यह बोनस उस मुनाफे के आधार पर दिया जाएगा जो कंपनी की पॉलिसी के हिस्सेदारों के फंड के जरिए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जुटाया गया था।
 
इस बोनस का लाभ रिलांयस निपॉन लाइफ के 6 लाख 85 हजार से ज्यादा हिस्सेदारों को मिलेगा। कंपनी बीते 17 सालों से लगातार बोनस की घोषणा करते आ रही है। यह उपभोक्ताओं के लिए इन्सेंटिव के समान है, जो न सिर्फ लगातार कंपनी की प्रीमियम का भुगतान करते हैं बल्कि पॉलिसी में निवेश भी करते हैं। पॉलिसी के हिस्सेदारों के लिए घोषित हुआ बोनस न सिर्फ उपभोक्ताओं की मदद करता है बल्कि उन्हें उनके जीवन के लक्ष्य पूरे करने की सहूलियत भी देता है। यह पॉलिसी की मैच्युरिटी पूरी होने पर बेहतर रिटर्न की गारंट देने के साथ ही पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर परिजन को आर्थिक तौर पर सुरक्षित भविष्य देने का जरिया भी बनता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »