18 Apr 2024, 16:43:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोने की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानिए कितनी हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट की कीमतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2021 11:51AM | Updated Date: Jul 5 2021 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोने की खरीदारी का आज अच्छा दिन है। आज भी सोने की कीमतों नरमी आई है। विदेशी बाजारों से आ रहे कमजोर संकेतों के चलते घरेलू बाजार में भी सोने में तेज गिरावट आती दिख रही है। सोमवार को एमसीएक्स MCX) पर सोना 47309 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर चांदी में तेजी दिख रही है। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 70425 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

बीते साल अगस्त में अपना उच्चतम स्तर छूने के बाद से सोना इस समय करीब 9000 रुपये सस्ता मिल रहा है। सोने ने अगस्त 2020 में 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद से सोना इस साल 12000 रुपये तक सस्ता हो चुका है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी नरमी
वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हाजिर सोना 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1785.41 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 26.40 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,086.49 डॉलर पर आ गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »