16 Apr 2024, 09:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पहली तिमाही में निर्यात 95 अरब डालर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2021 5:14PM | Updated Date: Jul 2 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की मांग आने से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय निर्यात 95 अरब डालर हो गया है। गोयल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डालर के निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करेगी और विदेश व्यापार कारोबारियों को हरसंभव मदद उपलब्ध करायेगी। वित्त वर्ष 2018- 19 की इसी अवधि में भारतीय निर्यात 82 अरब डालर रहा था। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही अवधि में निर्यात 90 अरब डालर दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय इंजीनियरिंग, चावल, खल और समुद्री खाद्य उत्पाद की भारी मांग आ रही है। इस अवधि में भारतीय निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »