19 Apr 2024, 15:22:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार और गुजरात के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव, चैक कर लें डिटेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2021 8:19PM | Updated Date: Jun 30 2021 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ओर से बिहार और गुजरात के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के कई स्टेशनों पर टाइमिंग में आंशिक परिवर्तन करने का फैसला किया गया है। मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल रेलसेवा के मार्ग के स्टेशनों में आंशिक परिवर्तन दोनों दिशाओं में तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार इन रेलसेवा में निम्न परिवर्तन किया जा रहा है:-
 
गाडी संख्या 05269, मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद स्पेशल रेलसेवा मार्ग के भरतपुर स्टेशन पर 18।18 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18।00 बजे आगमन कर 18।20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18।02 बजे प्रस्थान करेगी।
 
गाडी संख्या 05270, अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल रेलसेवा मार्ग के आगराफोर्ट स्टेशन पर 09।50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09।30 बजे आगमन कर 10।10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 09।50 बजे प्रस्थान करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »