24 Apr 2024, 06:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

10 सप्ताह बाद विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 603.93 अरब डॉलर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2021 6:08PM | Updated Date: Jun 25 2021 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 10 सप्ताह की तेजी को बनाए रखने में असफल हो गया और गत 18जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.14अरब डॉलर घटकर 603.93अरब डॉलर पर आ गया। 11 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.07 अरब डॉलर बढ़कर 608.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया और तब भारत इस मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश बन गया था। भारतीय रिजर्व बैंक के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.14 अरब डॉलर घटकर 603.93 अरब डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.97 अरब डॉलर गिरकर 561.54 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 2.17 अरब डॉलर घटकर 35.93 अरब डॉलर पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.6 करोड़ डॉलर कम होकर 4.96 अरब डॉलर पर रहा। विशेष आहरण अधिकार 1.40करोड़  डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर पर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »