16 Apr 2024, 16:15:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Gold Price Today: सोने, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2021 1:17PM | Updated Date: Jun 17 2021 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमत में टूट दर्ज की गई है। गुरुवार को सोने का भाव 900 रुपये कम हो गया वहीं चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार गिरावट है। MCX पर सोना और चांदी वायदा 1।75 परसेंट से ज्यादा टूट चुके हैं। ये बीते कुछ  हफ्तों में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इस हफ्ते की बात करें तो सोना 900 रुपये तक टूट चुका है। चांदी में 1500 रुपये से ज्यादा की गिरावट इस हफ्ते आ चुकी है। 
 
MCX Gold: आज MCX पर अगस्त वायदा करीब दो परसेंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल सोना वायदा 900 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 48,000 रुपये के नीचे फिसल चुका है। सोना वायदा इस समय 47600 के इर्द-गिर्द कारोबार कर रहा है। हालांकि बुधवार को सोना वायदा में 150 रुपये की मजबूती थी। इस हफ्ते सोना करीब 900 रुपये तक सस्ता हो चुका है। 
 
इस हफ्ते सोने का भाव
दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                 48523/10 ग्राम
मंगलवार                48424/10 ग्राम 
बुधवार                   48506/10 ग्राम 
गुरुवार                  47600/10 ग्राम (ट्ऱेडिंग जारी)
 
चांदी वायदा में भी आज बड़ी गिरावट है, चांदी का जुलाई वायदा इस समय 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कीमतें 70,000 रुयपे के नीचे फिसल गई हैं। बुधवार को चांदी वायदा 200 रुपये की मजबूती के साथ बंद हुआ था। इस हफ्ते चांदी वायदा 1900 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ है। 
 
इस हफ्ते चांदी की चाल
दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               71879/किलो  
मंगलवार              71248/किलो
बुधवार                 71468/किलो 
गुरुवार                 69990/किलो (ट्रेडिंग जारी)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »