20 Apr 2024, 06:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लेवरेज एडु ने ट्राइफेक्टा कैपिटल से 20 लाख डॉलर जुटाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2021 7:09PM | Updated Date: Jun 15 2021 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी यूनिवर्सिटी एडमिशन प्लेटफॉर्म लेवरेज एडु ने वेंचर डेट फर्म ट्राइफेक्टा कैपिटल से डेट फाइनेंसिंग राउंड में 20लाख डॉलर  जुटाए हैं। कंपनी ने आज कहा कि इस फंड का उपयोग कंपनी के विकास को रफ्तार देने और भारत के अंदरूनी हिस्सों में पैठ बनाने में किया जाएगा। स्टूडेंट-फर्स्ट अप्रौच को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट इनोवेशन को तेजी दी जा सकेगी। निवेश के इस राउंड के बंद होने के साथ लेवरेज एडु ने अब तक एक करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए हैं। कंपनी के लिए यह पहली डेट फाइनेंसिंग है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपनी सीरीज ए फंडिंग के हिस्से के रूप में 65 लाख डॉलर जुटाए थे, जिसका नेतृत्व टुमॉरो कैपिटल ने किया था और मौजूदा निवेशकों ब्लूम वेंचर्स और डीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स ने समर्थन दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »