25 Apr 2024, 10:22:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Petrol-Diesel के बढ़े दामों से मिल सकती है राहत पेट्रोलियम मंत्री ने दिए ये संकेत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2021 4:26PM | Updated Date: Apr 4 2021 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दामों में पहले से कुछ गिरावट देखी जा रही है। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी बात कही है। पेट्रोलियम मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने पर पूरा फायदा ग्राहक को देने की बात कही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों की मार झेल रहे लोगों को अगले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आने वाले वक्त में पेट्रोलियम के दामों में कमी के संकेत दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा, 'पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतें अब कम होने लगी हैं। आने वाले दिनों में इसमें और कमी आएगी। हमने पहले भी कहा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी होने पर हम इसका फायदा आम लोगों को भी ट्रांसफर करेंगे। 
 
भारत में डीजल और पेट्रोल की खपत में मार्च के महीने में 27 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। जबकि एक साल पहले लगे लॉकडाउन ने ईंधन की मांग को 70 फीसदी तक कम कर दिया था। दरअसल एक साल पहले लगे लॉकडाउन के चलते सब लोग अपने घर पर रहने को मजबूर थे इसलिए बाहर ना जाने की वजह से ईंधन की मांग में कमी आई थी। जबकि मार्च 2019 में डीजल की मांग में थोड़ी कमी देखने को मिली थी। लेकिन पेट्रोल की बिक्री में 5 फीसदी का इजाफा हुआ। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोल, डीजल-एलपीजी की कीमतें को लोक सभा में सांसदों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। लोक सभा में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत पर सवाल उठने पर उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले 7 साल में इनके दाम बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 459 फीसदी बढ़ा है। ये इजाफा इसलिए हुआ क्योंकि लोग डीजल की तुलना में अपनी गाड़ियों को पेट्रोल से चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इस बार बाजार के आंकड़ों के मुताबिक डीजल की बिक्री में 90 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसलिए इसकी मांग बढ़कर 128 फीसदी हो गई है वहीं पेट्रोल की मांग 127 फीसदी बढ़ी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »