20 Apr 2024, 16:22:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल डीजल की कीमतों में दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2021 12:36PM | Updated Date: Apr 1 2021 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बीच घरेलू स्तर पर गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। चार दिनों के टिकाव के बाद मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम हो कर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 23 पैसे कम हो कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
 
तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आज नरमी देखी गई है। अमेरिका में तेल भंडार में वृद्धि होने और स्वेज नहर में फंसे जहाज के निकलने से तेल में नरमी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »