29 Mar 2024, 19:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीसरे दिन भी टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2021 2:25PM | Updated Date: Mar 28 2021 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर रविवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव रहा। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्परेशन के अनुसार शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर है। गुरुवार को (25 मार्च को) पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सप्ताहांत पर भी लगभग स्थिर रहा। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »