मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में 23.3 करोड़ डॉलर बढ़ कर 582.27अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 1.78 अरब डॉलर बढ़कर 582.03अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 19 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.17 अरब डॉलर पर रही। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 8 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.63 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर घटकर 4.96 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 20लाख डॉलर गिरकर 1.49 अरब डॉलर पर रहा।