29 Mar 2024, 16:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 4.25 अरब डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2021 11:35AM | Updated Date: Mar 14 2021 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 मार्च  को समाप्त सप्ताह में 4.25 अरब डॉलर घटकर 580.29 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 68.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.55 अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार लगातार दो सप्ताह  की तेजी के बाद इसमें गिरावट आई है। पांच मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति तीन अरब  डॉलर घटकर 539.61 अरब डॉलर पर रही। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.20 अरब  डॉलर गिरकर 34.21 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.96 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.1करोड़ डॉलर गिरकर 1.50 अरब डॉलर पर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »