25 Apr 2024, 19:22:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश में लगातार 12 दिनों से स्थिर है पेट्रोल और डीजल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2021 12:15PM | Updated Date: Mar 11 2021 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों मे कच्चे तेल में तेजी रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार 12वे दिन स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल 68 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।  राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। विश्लेषकों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »