28 Mar 2024, 14:09:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज भी राहत, लगातार पांचवे दिन भी नहीं बढे पेट्रोल डीजल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2021 12:56PM | Updated Date: Mar 4 2021 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी आने के बावजूद गुरुवार को घरेलू बाजार मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »