29 Mar 2024, 21:23:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 584 अरब डॉलर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 6:45PM | Updated Date: Feb 12 2021 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 6.24 अरब डॉलर घटकर 538.94 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 4.58 अरब डॉलर बढ़ कर अब तक के रिकार्ड स्तर 590.18 अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.80 अरब डॉलर घटकर 542.33 अरब डॉलर पर आ गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.32 अरब डॉलर घटकर 34.96 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 5.13 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर पर आ गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »