20 Apr 2024, 11:27:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खाद्य तेलों में तेजी, दालों में घट-बढ़, गुड़-चीनी स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2021 5:56PM | Updated Date: Feb 3 2021 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में खाद्य तेलों पर बने दबाव के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में बुधवार को खाद्य तेलों में तेजी रही जबकि दाल-दलहन में घट-बढ़ देखी गयी। इस दौरान चीनी और गुड़ में स्थिरता बनी रही जबकि गेंहू और आटे में तेजी देखी गयी। 

तेल-तिलहन : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पॉम ऑयल का अप्रैल वायदा 101 रिंगिट बढ़कर 3,489 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.62 सेंट घटकर 43.70 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजार में मांग में तेजी के मद्देनजर कारोबार के बीच सरसों तेल और सूरजमुखी तेल की कीमतों में टिकाव रहा जबकि सोया तेल, पाम ऑयल और वनस्पति के दामों में तेजी देखी गयी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »