29 Mar 2024, 12:00:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजट के बाद सोना 864 रुपये टूटा, चांदी 3,891 रुपये उछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2021 12:09AM | Updated Date: Feb 2 2021 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बजट में सोने पर आयात शुल्क घटाने की घोषणा से सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोना 864 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया। वहीं चांदी 3,891 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि जुलाई 2019 में सोने पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत किया गया था। सरकार अब इसे ‘‘पुराने स्तर के करीब’’ लाने के लिए इसमें बदलाव किया जायेगा। 

बजट की घोषणा के बाद एमसीएक्स वायदा बाजार में पीली धातु में गिरावट दर्ज की गई। सोना 864 रुपये यानी 1.75 प्रतिशत लुढ़ककर 48,473 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 801 रुपये गिरकर 48,310 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। सोने के विपरीत चांदी 3,891 रुपये यानी 5.58 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल के साथ 73,597 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी 3,740 रुपये महंगी हुई और 73,408 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2045 डॉलर चढ़कर 1,864.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 16.7 डॉलर की बढ़त में 1,867.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 2.59 डॉलर चमककर 29.57 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »