23 Apr 2024, 23:29:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 27 वें दिन स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2021 2:19PM | Updated Date: Jan 3 2021 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 27 वें दिन रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई घटबढ़ नहीं की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नये वर्ष के  पहले रोज कच्चे तेल के दाम में हल्दी तेजी रही थी। बाजार की नजरें तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की सोमवार 04 जनवरी की होने वाली बैठक पर है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज  83.71 रुपये और डीजल  का 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। सात दिसम्बर तक लगातार छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपये और डीजल की 1.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे।
आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे...
शहर           पेट्रोल        डीजल   
दिल्ली        83.71    73.87   
मुंबई          90.34   80.51  
चेन्नई        86.51    79.21
कोलकाता   85.19    77.44
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »