24 Apr 2024, 04:46:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी पर 40 करोड़ का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 12:12PM | Updated Date: Jan 2 2021 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी पर 40 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 25 करोड़ और अंबानी पर 15 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मामला रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरों की ट्रेडिंग से जुड़ा है। इसी मामले में नई मुंबई एसईजेड प्राइवेट लिमिटेड पर 20 करोड़ और मुंबई एसईजेड लिमिटेड पर 10 करोड़ रुपए का जुमार्ना लगाया गया है। रिलायंस पेट्रोलियम पहले अलग लिस्टेड कंपनी थी। मार्च 2007 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस पेट्रोलियम के 4.1% शेयर बेचने का ऐलान किया था। कंपनी के शेयर भाव गिरने लगे तो नवंबर 2007 में रिलायंस पेट्रोलियम के शेयर खरीदे-बेचे गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »