25 Apr 2024, 05:32:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी - 4 पहिया वाहनों के लिए डेढ़ माह बढ़ी फास्टैग की डेडलाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 12:35PM | Updated Date: Jan 1 2021 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभी तक आपने चार पहिया वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया तो चिंता की बात नहीं। सरकार ने फास्टैग की अंतिम तारीख डेढ़ महीने बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। पहले एक जनवरी 2021 डेडलाइन थी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के मुताबिक टोल ट्रांजेक्शन में फास्टैग की हिस्सेदारी अभी लगभग 75%-80% है। ऐसे में सरकार यह आंकड़ा 100% करना चाहती है। टोल प्लाजा पर लंबी कतार से बचने के लिए लोग भी फास्टैग से भुगतान करना चाहते हैं। फास्टैग को 1 दिसंबर 2017 के बाद से नए चार पहिया वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही अनिवार्य कर दिया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »