23 Apr 2024, 11:39:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 77 करोड़ डॉलर घटकर 578 अरब डॉलर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2020 6:09PM | Updated Date: Dec 18 2020 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 77.80 करोड़ डॉलर घटकर 578.57 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पहले चार दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर बढ़कर 579.35 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.04 अरब डॉलर घटकर 536.34 अरब डॉलर पर आ गया।
 
इस दौरान स्वर्ण भंडार 28.40 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 36.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.71 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर घटकर 1.50 अरब डॉलर दर्ज किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »