29 Mar 2024, 16:34:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चालू वित्त वर्ष के अंत तक मंदी से उबरेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: इकरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2020 12:17AM | Updated Date: Dec 18 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बाजार अध्ययन करने वाली कंपनी इकरा ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के मंदी से उबरने का अनुमान व्यक्त करते हुये आज क कि मार्च 2021 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की गति में 7.8 प्रतिशत की गिरावट रहेगी। इकरा ने आज जारी अपने अनुमान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कच्चे माल की कीमतों और श्रम लागत में बढोतरी होने से औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधियों में मामूली सकरात्मक बढोतरी दर्ज की जायेगी।
 
कृषि क्षेत्र के प्रदर्शन में स्थिर गति से बढोतरी होने की उम्मीद जताते हुये उसने कहा कि सेवा में सुधार देखने को मिलेगी। उसने कहा है कि तीसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट रहने का अनुमान है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार, बंपर रबी फसलों की पैदावार और कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता की उम्मीद में मजबूत मांग की उम्मीद की जा रही है। इसके अतिरिक्त सरकारी व्यय के बल पर चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 1.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट से बाहर निकल जायेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »