17 Apr 2024, 04:59:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

334 रू.महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम - जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2020 6:06PM | Updated Date: Dec 16 2020 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी से बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के दाम बढ़ गये। अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से विदेशों में सोने को समर्थन मिला। इससे सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत चढ़कर 1,862.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। इस दौरान फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,866.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस बीच चांदी 2.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
 
घरेलू स्तर पर वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 0.68 प्रतिशत यानी 334 रुपए की मजबूती से 49,777 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना मिनी 0.63 प्रतिशत यानी 294 रुपये  की बढ़त में 49,710 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। इस बीच चांदी 2.74 प्रतिशत  यानी 1,777 रुपये चढ़कर 66,619 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 2.65 प्रतिशत यानी 1,693 रुपये चमककर 66,536 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »