28 Mar 2024, 22:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ायेगा कलेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 3:56PM | Updated Date: Dec 2 2020 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामपुर। कोविड-19 संकट की वजह से दुनियाभर में बुरी तरह से प्रभावित नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां आगे आए हैं। रामपुर जिले के निवासी नवेद मियां ने बुधवार को बताया कि नागरिक उड्डयन उद्योग विश्व में 65.5 मिलियन लोगों को रोजगार मुहैया कराता है। 
 
कोरोना से पहले तक विश्व की जीडीपी में 3.6 प्रतिशत का योगदान इस क्षेत्र का रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण नागरिक उड्डयन उद्योग ठप हो गया है, जिसके कारण इससे जुड़े लोग निराश और हताश हैं। संकट के दौर में नागरिक उड्डयन उद्योग जगत का हौसला बरकरार रखने के लिए उन्होंने अभियान शुरू किया है, जिसके तहत एवियेशन कैलेंडर 2021 प्रकाशित किया गया है। 
 
एवियेशन कैलेंडर 2021 का विमोचन मंगलवार को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने किया। अपने कार्यालय में कैलेंडर का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आना अच्छी बात है। इस संकटकाल में हर क्षेत्र के लोग धैर्य रखें और कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें। 
 
एवियेशन कैलेंडर 2021 पर दुनियाभर में नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों के चित्र हैं। इस कैलेंडर पर एयर इंडिया, इंडिगो, पीआईए, अल-अमारात, लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, ट्यूनिस एयर, एयर कनाडा की फ्लाइटस के फोटो छापे गए हैं। इसके साथ ही फ्लाइट अटेंडेंट जॉन मारया, अलहुद्दीन महलदार, उमर राणा, शाफान समदानी, अरबाज बचने, रचना झिना, गौरव सचदेवा, चिहेब बेदौई, पायलट नलिनी चिब, रोहित टांक, मौहम्मद हुसैन, इन्जीनियर फरहान खां, ड्यूटी फ्री मैनेजर अनुज खोखर, केबिन सुपरवाइजर उदित सिंह राणा और एयरलाइन यूनिफॉर्म स्टाइलिस्ट ज़िवरान अली खान के फोटो भी प्रकाशित किये गए हैं। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि कैलेंडर फ्री बांटा जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »