29 Mar 2024, 05:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

धनतेरस पर बढ़े सोने-चाँदी के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2020 5:07PM | Updated Date: Nov 12 2020 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतराष्ट्रीय बाजार में रही तेजी के बीच धनतेरस के कारण आज घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़ गये।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.20 प्रतिशत चढ़कर 1868.81 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिकी सोना वायदा 0.30 प्रतिशत चढ़कर 1866.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस बीच चाँदी 0.30 प्रतिशत लुढ़ककर 24.18 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। 

घरेलू स्तर पर वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 0.51 प्रतिशत की तेजी में  50,425 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच। सोना मिनी 0.48 प्रतिशत बढ़कर 50,470 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। इस बीच चाँदी 0.54 प्रतिशत की बढ़त में 62,880 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,860 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »