29 Mar 2024, 13:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेड ब्लैक ने उतारा गाय के गोबर से बना गौवेद सांब्रानी कप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:25AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेड ब्लैक के ब्रांड नाम से अगरबत्ती की सबसे बड़ी निर्माता एवं निर्यातक कंपनी  मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) ग्रुप ने इस दिवाली पर ऑर्गेनिक गौवेद सांब्रानी कप के नाम से ईको फ्रेंडली उत्पाद बाजार में उतारे हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि देश में गोवंश के संरक्षण की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम होगा। जेड ब्लैक ने गाय के गोबर आदि से उत्पाद बनाकर उन्हें संरक्षण देने के लिए गौवेद के नाम से पहल की है।
 
कंपनी इस पहल के तहत सुनिश्चित कर रही है कि गोवंश पालकों को गाय की देखभाल के लिए पर्याप्त पैसा मिल सके। इस दिवाली पर गौवेद सांब्रानी कप जलाकर हम गायों एवं इस क्षेत्र में काम कर रहे अकुशल कामगारों को समर्थन दे सकते हैं। एमडीपीएच के निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा कि गौवेद सांब्रानी कप को गाय के गोबर से तैयार किया गया है।
 
भारत में गाय को हमेशा से मां की तरह पूजा जाता है और गाय के गोबर में कई खूबियां होती हैं। गौवेद सांब्रानी कप में गाय के गोबर एवं अन्य जड़ी-बूटियों की सभी स्वास्थ्य और आध्यात्मिक खूबियां समाहित हैं। गौवेद सांब्रानी कप जलाने से न केवल आसपास का वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि एक सकारात्मकता का भी संचार होता है।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »