29 Mar 2024, 00:51:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

त्योहारी सीजन में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों को लगा बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:20AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
नयी दिल्ली। त्योहारी सीजन में देश की यात्री वाहन क्षेत्र की मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, हुंडई, टाटा मोटर्स और किआ मोटर्स को छोड़कर अन्य कंपनियों की बिक्री को झटका लगा है और इस अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री 24 प्रतिशत कम रही। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के सोमवार को  अक्टूबर माह के बिक्री आंकड़ो में यात्री कारों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 8.8 फीसदी की गिरावट रही है। अक्टूबर में सभी तरह के श्रेणी के वाहनों की बिक्री में 23.99 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस वर्ष अक्टूबर में कुल वाहन बिक्री 14,13,549 यूनिट रही जो अक्टूबर-2019 में 18,59,709 यूनिट थी। फाडा के अनुसार इस वर्ष अक्टूबर में यात्री कारों की बिक्री 2,49,860 इकाई रही जबकि पिछले साल अक्टूबर में बिक्री 2,73,980 यूनिट रही ?थी।
 
फेडरेशन ने बिक्री में गिरावट का कारण आपूर्ति श्रंखला में व्यवधान से वाहनों के पंजीकरण के प्रभावित होने को बतायी है। फाडा के आंकड़ो में दुपहिया बिक्री तो इस दौरान एक चौथाई से अधिक 26.82 प्रतिशत घट गई। इस अक्टूबर में कुल दुपहिया बिक्री 10,41,682 रही जबकि पिछले अक्ट्रबर में यह 14,23,394 थी। वाणिज्यिक वाहन वर्ग का और बुरा हाल रहा है। फाडा आंकड़ो में अक्टूबर-2020 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 30.32 प्रतिशत घटकर 44,480 यूनिट रह गई। पिछले अक्टूबर में यह. 63,837 यूनिट्स थी। फाडा देश भर के 1,464 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में से 1,257 कार्यालयों से व्हीकल रजिस्ट्रेशन के आंकड़े जुटाती है। तिपहिया बिक्री तो अक्टूबर-2020 में 64.5 फीसदी घटकर 22,381 वाहन रह गई। अक्टूबर-2019 में बिक्री 63,042 यूनिट रही थी। हालांकि माह में ट्रैक्टर की बिक्री 55 फीसदी बढ़कर 55,146 यूनिट पर पहुंच गई। पिछले साल अक्टूबर ट्रैक्टर बिक्री 35,456 यूनिट थी। फाडा देश भर के 1,464 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में से 1,257 कार्यालयों से वाहन पंजीकरण के आंकड़े जुटाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »