29 Mar 2024, 19:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

धनतेरस से पहले ही सोने- चांदी के रेट में आया बड़ा बदलाव, जानें आज का भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2020 3:42PM | Updated Date: Nov 4 2020 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नवंबर के शुरू होने के साथ ही त्योहारों का सीजन की भी शुरूआत हो चुकी है। करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली और फिर छठ-पूजा इस महीने में पड़ने वाले बड़े त्योहार हैं। ऐसे में इस वक्त अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि त्योहारों से पहले ही सोने- चांदी के दामों में काफी बदलाव आया है।

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

ऊपर दिखाई दे रहे सोने- चांदी के भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से लिए गए हैं।

4 नवंबर को दिल्ली में सोने- चांदी के रेट : आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 24 कैरेट गोल्ड 200 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51442 के स्तर पर खुला। इसी तरह चांदी की कीमत भी 803 रुपए की गिरावट आई और रेट 61447 रुपए रहा।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य : IBJA एक ऐसी वेबसाइट है जिसके रेट देशभर में मान्य है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो आप दुकादार को इस वेबसाइट के रेट का हवाला दे सकते हैं कि IBJA पर सोने- चांदी का रेट आज ये है। वहीं अगर आप दुकानादर है तो भी आप अपने ग्राहक को इस रेट को लेकर सोना बेच सकते हैं।आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर जो सोना- चांदी के रेट दिखाए गए हैं उसमें GST को एड नहीं किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »