28 Mar 2024, 16:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोना हुआ सुनहरा तो चांदी की चमक में आई तेजी, जानें दोनों के भाव में कितना आया उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 1:25PM | Updated Date: Nov 3 2020 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली के करीब आते ही सोने-चांदी की मांग में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ऐसे में सोना-चांदी के भाव में उछाल आना स्वाभाविक है। वहीं सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों चढ़े है। आज यानी सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड 58 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 50898 रुपए के स्तर पर खुला, जबकि चांदी के हाजिर भाव में भी 1720 रुपए की तेजी देखने को मिल रही है। चांदी आज 61646 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि आईबीजेए की तरफ से जारी किए गए रेट देशभर में मान्य है। फिलहाल इस वेबसाइट पर उपलब्ध रेट में जीएसटी को शामिल नहीं किया गया है। सोने की खरीदारी करते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का वा​स्तविक रेट लेकर इसका औसत मूल्य निर्धारित करता है। 

सोने-चांदी का वास्तविक रेट जिसे हाजिर भाव से जानते हैं अलग-अलग जगहों के हिसाब से अलग हो सकते हैं। लेकिन इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर जरूर होता है। ज्ञात हो कि कोरोना संकट के दौरान जारी लॉकडाउन के बीच सोना-चांदी के भाव में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन त्योहारी सीजन के शुरू होते ही इसके भाव में तेजी से उछाल आने शुरू हो गए हैं। जानकारों की मानें तो इस वर्ष सोना-चांदी के भाव अपने उच्चतम शिखर तक जा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »