18 Apr 2024, 11:33:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिगो के यात्रियों को काउंटर चेकइन के लिए देना होगा शुल्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2020 5:16PM | Updated Date: Oct 17 2020 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के यात्रियों को अब हवाई अड्डे पर एयरलाइन के काउंटर से चेकइन कराने के लिए भी शुल्क देना होगा। एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि यात्रियों को हवाई अड्डे पर चेकइन कराने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। यह आज से प्रभावी हो गया है। कोविड-19 के कारण विमान सेवा पर लगे प्रतिबंधों के कारण नकदी की कमी झेल रहे ऑपरेटर राजस्व बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय निकाल रहे हैं। हालाँकि इंडिगो ने कहा है कि उसने वेब-चेकइन को बढ़ावा देने के लिए काउंटर से चेकइन पर शुल्क लगाया है। यात्री उसकी वेबसाइट से या मोबाइल ऐप के जरिये पहले की तरह नि:शुल्क चेकइन कर सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »