28 Mar 2024, 22:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अहमदाबाद से चलेगी डबल डेकर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2020 12:31PM | Updated Date: Oct 14 2020 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। आगामी त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को सुविधा को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद - मुंबई सेंट्रल के बीच डबल डेकर विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर से चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बुधवार को यहां बताया कि ट्रेन संख्या 02931/02932 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद डबल डेकर सुपरफास्ट स्पेशल (रविवार को छोड़कर दैनिक): ट्रेन नंबर 02932 अहमदाबाद - मुंबई सेंट्रल डबल डेकर सुपरफास्ट स्पेशल 17 अक्टूबर से अहमदाबाद से प्रतिदिन 06.00 बजे (रविवार को छोड़कर)  प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
 
इसी तरह ट्रेन नंबर 02931 मुंबई सेंट्रल - अहमदाबाद डबल डेकर सुपरफास्ट स्पेशल 17 अक्टूबर से रोजाना 14.20 बजे (रविवार को छोड़कर) मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और उसी दिन 21.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, आणंद जंक्शन और नडियाद जं पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में एसी चेयर कार कोच शामिल होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »