20 Apr 2024, 21:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

त्योहारी मौसम से पहले घरेलू उड़ानों की संख्या 1,600 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2020 4:57PM | Updated Date: Oct 13 2020 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्योहारी मौसम से पहले हवाई यात्रा की माँग बढ़ने से सोमवार को देश में घरेलू उड़ानों की संख्या 1,600 के पार पहुँच गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, 12 अक्टूबर को घरेलू मार्गों पर 1,605 उड़ानें रवाना हुईं जिनमें 1,74,138 यात्रियों ने सफर किया। पूर्णबंदी के बाद पहली बार उड़ानों की संख्या 1,600 के पार पहुँची है।
 
साथ ही दुबारा उड़ानें शुरू होने के बाद से किसी कार्य दिवस पर यह यात्रियों की सर्वाधिक संख्या भी है। त्योहारी मौसम होने से आने वाले कुछ समय में भी हवाई यात्रियों और उड़ानों की संख्या में लगातार वृद्धि की उम्मीद है। कोविड-19 महामारी के कारण 25 मार्च से देश में सभी तरह की नियमित यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। दो महीने बाद 25 मई से घरेलू उड़ानें दुबारा शुरू की गई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »