28 Mar 2024, 19:25:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नियम शर्तें के साथ 15 से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2020 3:51PM | Updated Date: Oct 13 2020 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये तमाम नियमों और शर्तो के साथ करीब छह महीने के लंबे अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश में गुरूवार से सभी मल्टीप्लेक्स,थियेटर और सिनेमाहाल दर्शकों के लिये खोल दिये जायेंगे। मुख्य सचिव आर के तिवारी ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखकर इस आशय की जानकारी दी। कोरोना के मद्देनजर मल्टीप्लेक्स,थियेटरों और सिनेमाहाल में 50 फीसदी क्षमता का उपयोग दर्शकों के लिये किया जायेगा और छह फिट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जायेगी जबकि हाल में खाने पीने की चीजों को ले जाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि मल्टीप्लेक्स परिसर में डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और बोतलबंद पानी की बिक्री की अनुमति दी गयी है।
 
सिनेमा हाल में खाली सीटों पर टेपिंग की जायेगी जबकि टिकट बुकिंग के समय खाली सीट के ब्योरे के साथ सीट नम्बर की जानकारी दी जायेगी। प्रत्येक शो के बाद पूरे हाल को सेनीटाइज करना जरूरी होगा वहीं दर्शकों को थर्मल चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जायेगा। दर्शकों को फेस मास्क पहन कर आने पर ही प्रवेश दिया जायेगा जबकि उनके लिये सैनीटाइजर की व्यवस्था की जायेगी। कांटेक्ट ट्रेसिंग की सुविधा के लिये दर्शकों से बुकिंग के समय अपना फोन नम्बर देना जरूरी होगा।
 
सिनेमा हाल में एयकंडीशन का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मल्टीप्लेक्स में इंटरवल का समय अलग अलग हाल का अलग अलग होगा। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के पाये जाने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जायेगी और परिसर को विसंक्रमित किया जायेगा। दर्शकों का सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की मनाही होगी जबकि शौचालयों में साबुन और सेनीटाइजर का इंतजाम होगा। प्रवेश और बाहर निकासी के समय दर्शकों को शारीरिक दूरी बनाये रखनी होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »