25 Apr 2024, 02:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दो ट्रेनों में यात्रियों से वसूले 6,04,330 रुपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2020 2:12PM | Updated Date: Oct 9 2020 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबद। यात्रियों के टिकट जांच के लिए चलाये गये विशेष जांच अभियान के दौरान दो ट्रेनों में  यात्रियों से 6,04,330 रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किए गए हैं। मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने शुक्रवार को बताया कि वरिष्ठ नागरिक और तत्काल कोटे में यात्रा कर रहे यात्रियों के टिकट की जांच के लिए हाल ही में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत ट्रेन संख्या 09084 एवं 09090 में  550 यात्रियों को अनियमित रूप से वरिष्ठ नागरिक कोटा और तत्काल कोटा पर यात्रा करते पकड़ा गया और उनसे नियमानुसार रुपए 604330 जुर्माना के रूप में वसूल किया गया।
 
टिकट जांच के दौरान कालाबाजारी कर रहे दलालों द्वारा मोटी रकम वसूल कर यात्रियों को पीआरएस से बने टिकटों का फोटो या टिकट का ई-टिकट में रूपांतर कर व्हाट्सअप पर भेज देने जैसे षड्यंत्र का पता चला है। दलालों पर नकेल कसने के लिए  स्थानीय रेल सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस को  सूचित किया। पूर्वोत्तर के मुख्यालय एवं मण्डल जहां से उपरोक्त ट्रेन चल रही है, उन्हें भी इससे अवगत कराया। सभी मंडलों ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गोरख धंधे पर अंकुश लगाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »