29 Mar 2024, 12:58:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मार्च तक कोविड-पूर्व स्तर को पार कर जायेगी हवाई यात्रियों की संख्या : पुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2020 3:55PM | Updated Date: Oct 8 2020 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्वास व्यक्त किया कि घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की संख्या नव वर्ष से पहले कोविड-पूर्व स्तर के करीब पहुँच जायेगी और अगले साल की पहली तिमाही में उसे पार कर जायेगी। पुरी ने आज यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण दो महीने तक पूरी तरह बंद रहने के बाद 25 मई को जब घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू हुई तो पहले दिन मात्र 29 हजार यात्रियों ने सफर किया था। अब रोजाना डेढ़ लाख यात्री हवाई सफर कर रहे हैं जो पूर्णबंदी से पहले की तुलना में 50 प्रतिशत है।
 
उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक हम रोजाना दो लाख यात्रियों का आँकड़ा हासिल कर लेंगे और दिवाली के बाद तथा नववर्ष से पहले 100 प्रतिशत (तीन लाख यात्री रोजाना) पर पहुँच जायेंगे। मंत्री ने कहा ‘‘अगले साल की पहली तिमाही में हम कोविड-पूर्व स्तर को पार कर जायेंगे। अभी सरकार ने कोविड-पूर्व समय-सारणी की तुलना में 60 प्रतिशत उड़ानों की अनुमति दी है। इसे बढ़ाकर आने वाले दिनों में 75 प्रतिशत करने पर विचार चल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »