29 Mar 2024, 05:05:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कृषि तकनीक के प्रचार के लिए इफको ने किया प्रसार भारती से समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2020 1:08PM | Updated Date: Oct 6 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने कृषि तकनीक और कृषि वैज्ञानिक शोध के प्रचार प्रसार के लिए प्रसार भारती के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस समझौते के तहत नवीनतम कृषि तकनीक को सरल भाषा में डीडी किसान चैनल पर दिखाया जायेगा।
 
इस अवसर पर केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन और प्रसार भारती के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राधवन ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे किसानों की तकनीक गांव गांव तक पहुंच सकेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि डीडी किसान की पहुंच अधिकतर किसानों तक है जिससे इसका व्यापक लाभ होगा। अवस्थी ने समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीडी किसान चैनल उनके दिल के निकट है।
 
इफको किसानों की संस्था है और इस समझौते से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के सपने को तेजी से साकार किया जा सकेगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दशक के दौरान कृषि के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है और नयी नयी तकनीकों का विकास किया गया है। इस समझौते से युवा किसानों को भी फायदा होगा। 
         
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »